cg-news-work-from-home-demand:छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की ‘वर्क फ्रॉम होम’ मांग, CM को लिखा पत्र

cg-news-work-from-home-demand:पेट्रोल-डीजल की संभावित कमी और बढ़ती कीमतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने सरकारी दफ्तरों में “वर्क फ्रॉम होम” व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

फेडरेशन ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए अभी से ईंधन बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि राज्य में पहले से ई-ऑफिस और पेपरलेस सिस्टम लागू है। ज्यादातर सरकारी काम ऑनलाइन हो रहे हैं, इसलिए जरूरत पड़ने पर घर से काम करना संभव है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी कई विभागों ने ऑनलाइन सिस्टम के जरिए घर से काम किया था। उसी अनुभव का उपयोग अब किया जा सकता है।

फेडरेशन ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय और अन्य सरकारी दफ्तरों का उदाहरण देते हुए कहा कि रोज बड़ी संख्या में कर्मचारी वाहन से आते-जाते हैं। अगर चरणबद्ध तरीके से वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाए तो ईंधन की बचत होगी और ट्रैफिक व प्रदूषण भी कम होगा।

cg-news-work-from-home-demand:संगठन ने सरकार से जल्द इस दिशा में फैसला लेने की मांग की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories