Saturday, August 15, 2026
Home Entertainment ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज, 36 स्टार्स के साथ कॉमेडी...

‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज, 36 स्टार्स के साथ कॉमेडी का बड़ा धमाका

0
154

welcome-to-the-jungle-teaser:अक्षय कुमार की नई कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज हो गया है। लंबे समय से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म वेलकम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है।

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ करीब 36 बॉलीवुड कलाकार नजर आएंगे। टीजर में कॉमेडी, कंफ्यूजन और एक्शन की झलक देखने को मिली है। कहानी जंगल में शूट होने वाली एक नकली फिल्म के आसपास घूमती दिखाई गई है।

welcome-to-the-jungle-teaser:टीजर की शुरुआत इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर के सीन से होती है। इसके बाद वेलकम फिल्म का मशहूर थीम म्यूजिक सुनाई देता है। फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और कई कलाकार मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की पुरानी जोड़ी फिर साथ दिखाई देगी। वहीं, अक्षय कुमार और रवीना टंडन भी करीब 20 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

welcome-to-the-jungle-teaser:‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स जल्द ही फिल्म का टाइटल ट्रैक भी रिलीज करेंगे। टीजर देखने के बाद फैंस अब ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here