Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग गुरुवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नरेला विधानसभा क्षेत्र के द्वारका नगर पहुंचे, जहां उन्होंने प्राचीन बावड़ी की सफाई के लिए श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता मित्रों को किट वितरित कर उनका सम्मान और उत्साहवर्धन भी किया।

मंत्री सारंग ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है और पारंपरिक जल स्रोतों जैसे बावड़ी, कुएं, तालाब और सरोवरों को बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की सफाई और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं।

sarang-cleaning-campaign-bhopal: बिजली सेवा शिविर का भी किया शुभारंभ

इसके बाद मंत्री विश्वास सारंग ने नरेला विधानसभा के चांदबड़ क्षेत्र में संपर्क अभियान के तहत विद्युत सेवा शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में बिजली कनेक्शन, बिल, मीटर और तकनीकी सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

मंत्री सारंग ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि सरकार खुद जनता के द्वार पहुंचकर समस्याओं का समाधान करती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासनकाल में बिजली संकट आम बात थी, जबकि आज मध्यप्रदेश बिजली आपूर्ति के मामले में अग्रणी राज्यों में शामिल है।

sarang-cleaning-campaign-bhopal: उन्होंने बताया कि संपर्क अभियान के तहत हर महीने अलग-अलग क्षेत्रों में 8 विशेष शिविर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हो सके। इस दौरान उन नागरिकों को प्रमाण पत्र भी दिए गए, जिनकी समस्याओं का समाधान 24 घंटे के भीतर किया गया।

कार्यक्रम में भोपाल महापौर मालती राय, नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here