देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे में अब तक 3 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

जानकारी के मुताबिक, विस्फोट के समय फैक्ट्री में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कुल 27 मजदूर घायल हुए हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

dewas-patakha-factory-big-blast:12 घायलों को देवास जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 8 घायल अमलतास अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इसके अलावा 3 घायलों का इलाज इंदौर के एमवाय अस्पताल और 1 घायल का इलाज चोइथराम अस्पताल में चल रहा है। इनमें से 5 मजदूरों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह, IG राकेश गुप्ता और DIG नवनीत भसीन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया।

dewas-patakha-factory-big-blast: मामले की जांच भी तेज कर दी गई है। पुलिस ने फैक्ट्री से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं फैक्ट्री के लायसेंसी अनिल मालवीय को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पीपलरावां निवासी दिनेश को भी पूछताछ के लिए घटनास्थल ले जाया गया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। प्रशासन और राहत दल मौके पर लगातार बचाव एवं जांच कार्य में जुटे हुए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories