Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh PM मोदी की अपील भूले BJP नेता? सिंगरौली में अध्यक्ष की रैली...

PM मोदी की अपील भूले BJP नेता? सिंगरौली में अध्यक्ष की रैली में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला वायरल

0
225

singrauli-bjp-rally-viral: सिंगरौली विकास प्राधिकरण के नए अध्यक्ष के स्वागत में निकाली गई रैली अब सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। रैली में सैकड़ों वाहनों का लंबा काफिला देखने को मिला, जिस पर लोगों ने सवाल उठाए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपील करते रहे हैं। ऐसे में सिंगरौली में निकली इस रैली को लेकर विपक्ष और स्थानीय लोग भाजपा नेताओं पर निशाना साध रहे हैं।

\singrauli-bjp-rally-viral: रैली में सबसे आगे एक इलेक्ट्रिक वाहन को रखा गया था, लेकिन उसके पीछे बड़ी संख्या में चारपहिया वाहन चलते दिखाई दिए। वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

रैली में भाजपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं आलोचकों का कहना है कि यह “वीआईपी कल्चर” और शक्ति प्रदर्शन का उदाहरण है। लोगों का सवाल है कि जब जनप्रतिनिधि ही ईंधन बचत के संदेश का पालन नहीं करेंगे तो आम जनता से इसकी उम्मीद कैसे की जाएगी।

singrauli-bjp-rally-viral: हालांकि भाजपा समर्थकों का कहना है कि यह कार्यकर्ताओं का उत्साह था और नए अध्यक्ष के स्वागत में बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छा से शामिल हुए थे। फिलहाल यह रैली जिले में राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here