RAIPUR CRIME : रायपुर पुलिस ने वसूलीबाज ‘तोमर बंधुओं’ के नेटवर्क पर कसा शिकंजा, करोड़ों की अवैध वसूली का हुआ खुलासा

RAIPUR CRIME : रायपुर : रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात वसूलीबाज गिरोह ‘तोमर बंधु’ के दो सहयोगी गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में बंटी सहारे और जितेंद्र देवांगन उर्फ मोनू शामिल हैं, जो ‘विस्टों फाइनेंस’ नाम से बनाए गए ग्रुप के जरिए ब्याज पर पैसे देने और जबरन वसूली का काम संभालते थे।

RAIPUR CRIME : पुलिस को सूचना मिली थी कि ‘तोमर बंधु’रोहित तोमर, वीरेन्द्र तोमर और दिव्यांश ने वसूली के नाम पर करोड़ों रुपये का लेनदेन किया है। इनके लिए बंटी सहारे मैनेजर की तरह काम करता था और मोबाइल ऐप के जरिए ब्याज की रकम का लेखा-जोखा रखता था। जिन लोगों से वसूली नहीं होती थी, उन्हें धमकाया जाता था।

RAIPUR CRIME : पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया है। इनके खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 230/25 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2), 111(1) और छत्तीसगढ़ ऋणीयों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RAIPUR CRIME : अब तक इस मामले में एक महिला सहित कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस फरार मुख्य आरोपियों तोमर बंधुओं की भी लगातार तलाश कर रही है और उनके अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का भंडाफोड़ होने की उम्मीद है।

 

RAIPUR CRIME : गिरफ्तार आरोपी –

01. बंटी सहारे पिता अशोक सहारे उम्र 36 साल निवासी झंडा चौक शिवनगर चांगोरभाठा थाना डी.डी. नगर रायपुर।

02. जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू पिता बिसनाथ देवांगन उम्र 24 साल पता शीतला पारा सिमगा थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार हाल पता भगत सिंह चौक थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Women Empowerment: जांजगीर: नशेड़ी दूल्हे को मंडप से लौटाने वाली साहसी बेटी को पुलिस ने बनाया महिला काउंसलर

Women Empowerment: गौरी शंकर गुप्ता/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले...

Related Articles

Popular Categories