Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh RAIPUR CRIME : रायपुर में धारदार चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,...

RAIPUR CRIME : रायपुर में धारदार चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

0
155
RAIPUR CRIME
RAIPUR CRIME

RAIPUR CRIME : रायपुर : खमतराई थाना क्षेत्र में आम नागरिकों को चाकू दिखाकर डराने की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

RAIPUR CRIME : पहली घटना गंगा नगर भनपुरी तालाब के पास की है, जहां सूचना मिली कि एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी **सुभाष मानिकपुरी उर्फ बाबू** (उम्र 19 वर्ष, निवासी नहरपारा, खमतराई) को धरदबोचा। उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 641/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

RAIPUR CRIME : दूसरी घटना RTO कार्यालय के पीछे आम रास्ते की है, जहां लाला देवार (उम्र 23 वर्ष, निवासी देवार पारा, रावांभाठा) को भी चाकू लहराते हुए पकड़ा गया। उसके खिलाफ भी अपराध क्रमांक 642/25 के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, लाला देवार पूर्व में मारपीट, चोरी और नकबजनी जैसे मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दें तो तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here