सेवा और समर्पण को सलाम! एनएमडीसी अपोलो अस्पताल में धूमधाम से मना विश्व नर्स दिवस

फकरे आलम खान-world-nurses-day-bacheli: बचेली स्थित एनएमडीसी अपोलो अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर नर्सों की सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता को सम्मान दिया गया।

world-nurses-day-bacheli: कार्यक्रम की शुरुआत मोमबत्ती जलाकर और फ्लोरेंस नाइटिंगेल के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने नर्सों के योगदान को नमन किया।

world-nurses-day-bacheli: अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं। मरीजों की देखभाल और सेवा में उनका योगदान अतुलनीय है। कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में भी नर्सों ने दिन-रात काम कर मानवता की मिसाल पेश की।

world-nurses-day-bacheli:कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस 12 मई को ही वर्ष 1974 से पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है।

world-nurses-day-bacheli: इस अवसर पर अस्पताल परिसर में सांस्कृतिक और प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर विश्व नर्स दिवस मनाया गया और सभी ने सामूहिक रात्रि भोज का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान सम्मान और सेवा भावना का विशेष माहौल देखने को मिला।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories