Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh alirajpur-wife-lover-murder: अवैध रिश्ते का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा...

alirajpur-wife-lover-murder: अवैध रिश्ते का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा पति को मौत के घाट

0
273

alirajpur-wife-lover-murder: आलीराजपुर जिले के बखतगढ़ थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना बखतगढ़ पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई। जानकारी के अनुसार 10 मई 2026 को धोलिया सोलंकी ने सूचना दी थी कि उसका भतीजा उदेसिंह उर्फ उदिया (35) घर में खाट पर मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए थे।

alirajpur-wife-lover-murder: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने गला घोंटने से दम घुटना मौत का कारण बताया और इसे हत्या करार दिया।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी वडदी का गांव के ही अजन रावत से पिछले दो साल से प्रेम संबंध था। आरोपी अजन रावत बीमारी ठीक करने के बहाने अक्सर मृतक के घर आता-जाता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाली रात आरोपी अजन और उसका भतीजा राहुल घर के आसपास देखे गए थे। आरोप है कि पत्नी वडदी ने अपने प्रेमी अजन और उसके साथी राहुल के साथ मिलकर सो रहे उदेसिंह का रस्सी से गला घोंट दिया और हत्या को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की।

alirajpur-wife-lover-murder: पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी अजन रावत, राहुल रावत और मृतक की पत्नी वडदी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
इस हत्या का खुलासा करने में थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया, चौकी प्रभारी राहुल चौहान सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here