MP NEWS: इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद और घरेलू तनाव के बीच एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह किए जाने की आशंका जताई जा रही है। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।
लाला की बगीची क्षेत्र में हुई घटना
MP NEWS:जानकारी के अनुसार घटना लाला की बगीची इलाके की है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने कथित तौर पर तारपीन का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। आग लगने से वह बुरी तरह झुलस गया।
MP NEWS:घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
READ MORE: MP NEWS: NEET परीक्षा विवाद पर PCC चीफ जीतू पटवारी का हमला, बोले— ‘पेपर लीक में बीजेपी की भूमिका’
पुलिस ने शुरू की जांच
MP NEWS:राम सनेही मिश्रा ने बताया कि मृतक गंभीर रूप से झुलसा हुआ था और बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पति-पत्नी के बीच विवाद की बात आई सामने
MP NEWS:प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक लंबे समय से काम पर नहीं जा रहा था, जिसके चलते घर में तनाव बना हुआ था। पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी भी पुलिस को मिली है।
MP NEWS:हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।
READ MORE: MP NEWS: नासिक हत्याकांड का फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, भेष बदलकर छिपा था बदमाश
पुलिस जुटा रही साक्ष्य
MP NEWS:पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं।फिलहाल पूरे मामले की जांच आत्महत्या और पारिवारिक विवाद के एंगल से की जा रही है।









