Friday, October 2, 2026
Home Madhya Pradesh kantaphod-police-pocso-arrest: देवास में कांटाफोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो और दुष्कर्म का...

kantaphod-police-pocso-arrest: देवास में कांटाफोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो और दुष्कर्म का आरोपी 2 घंटे में पकड़ा गया

kantaphod-police-pocso-arrest: देवास जिले की कांटाफोड़ पुलिस ने “ऑपरेशन हवालात” के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार आरोपी को महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

kantaphod-police-pocso-arrest: थाना प्रभारी आराधना रायकवार के अनुसार नाबालिग पीड़िता ने आरोपी धर्मेन्द्र सिराठिया पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की शिकायत और बयान के आधार पर पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया।

kantaphod-police-pocso-arrest: मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी धर्मेन्द्र सिराठिया निवासी लोहारदा को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

kantaphod-police-pocso-arrest: गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here