Friday, October 2, 2026
Home Madhya Pradesh ratlam-abandoned-baby-found: कलेक्ट्रेट परिसर में मिली लावारिस बच्ची, मानवता दिखाकर आगे आईं आशा...

ratlam-abandoned-baby-found: कलेक्ट्रेट परिसर में मिली लावारिस बच्ची, मानवता दिखाकर आगे आईं आशा कार्यकर्ता

ratlam-abandoned-baby-found: रतलाम शहर के पुराना कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गुलाब चक्कर गार्डन के पास बुधवार को एक मासूम बच्ची लावारिस हालत में मिली। करीब डेढ़ साल की बच्ची अकेली रोती हुई बैठी थी, जिसके पास कपड़ों से भरा एक बैग भी रखा मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक गुलाब चक्कर परिसर में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं की नजर बच्ची पर पड़ी। काफी देर तक कोई उसे लेने नहीं आया तो कार्यकर्ताओं को शक हुआ और उन्होंने बच्ची को संभाला, उसे पानी पिलाया और शांत कराया।

ratlam-abandoned-baby-found: इसके बाद तत्काल स्टेशन रोड पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन बच्ची के परिजनों का कोई पता नहीं चल सका।

पुलिस बच्ची को पहले स्टेशन रोड थाने ले गई, फिर मेडिकल जांच के लिए एमसीएच अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक जांच में बच्ची पूरी तरह स्वस्थ पाई गई है।

ratlam-abandoned-baby-found: पुलिस अधिकारियों के अनुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को चाइल्ड हेल्प सेंटर भेजा जाएगा। वहीं पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बच्ची को छोड़कर जाने वाले लोगों की तलाश कर रही है।

इस घटना में आशा कार्यकर्ताओं की संवेदनशीलता और मानवता की लोग सराहना कर रहे हैं, जिन्होंने समय रहते मासूम को सुरक्षित संभाल लिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here