Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh orchha-police-found-gold-purse: 30 मिनट में मिला 5 लाख का सोना! ओरछा पुलिस बनी...

orchha-police-found-gold-purse: 30 मिनट में मिला 5 लाख का सोना! ओरछा पुलिस बनी महिला के लिए ‘रियल हीरो’

0
79

orchha-police-found-gold-purse: निवाड़ी जिले की ओरछा पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी से लोगों का दिल जीत लिया। पुलिस ने महज 30 मिनट के भीतर महिला का खोया हुआ पर्स खोजकर उसे सुरक्षित वापस लौटा दिया। पर्स में करीब 5 लाख रुपये के सोने के जेवर और 7 हजार रुपये नगद रखे थे।

जानकारी के अनुसार छाया यादव नाम की महिला अपने पिता के साथ ट्रक में सफर कर रही थी। ओरछा तिगैला पर उतरने के बाद उन्हें पता चला कि उनका पर्स ट्रक में ही छूट गया है। पर्स में झुमकी, मंगलसूत्र, नेकलेस सहित सोने के कीमती जेवर और नकदी रखी हुई थी।

orchha-police-found-gold-purse: घबराई महिला तुरंत चौकी नाराईनाका पहुंची और पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव हो गई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ट्रक और चालक की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सिर्फ 30 मिनट में ट्रक को खोज निकाला और महिला का पर्स सुरक्षित बरामद कर लिया। राहत की बात यह रही कि पर्स में रखा पूरा सामान सुरक्षित मिला।

orchha-police-found-gold-purse: महिला और उसके पिता ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें इतनी जल्दी सामान मिलने की उम्मीद नहीं थी। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी टिंकल यादव, आरक्षक कपिल, शिवसिंह और रंजीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ओरछा पुलिस की इस कार्यवाही की इलाके में जमकर सराहना हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग पुलिस टीम को “रियल हीरो” बता रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here