HomeChhattisgarhVishnu Deo Sai Convoy : पीएम मोदी की अपील का असर: CM...

Vishnu Deo Sai Convoy : पीएम मोदी की अपील का असर: CM विष्णु देव साय का काफिला छोटा, एक ही गाड़ी में पहुंचे मंत्री और नेता

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Vishnu Deo Sai Convoy : रायपुर : मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ऊर्जा बचाने और संसाधनों का सीमित उपयोग करने की अपील की है। प्रधानमंत्री की इस अपील का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है।

Vishnu Deo Sai Convoy : राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला पहले की तुलना में छोटा नजर आया। वहीं कई मंत्री और भाजपा नेता एक ही वाहन में पार्टी की बैठक में पहुंचे। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी एक गाड़ी में अन्य नेताओं के साथ बैठक स्थल पहुंचीं।

Vishnu Deo Sai Convoy : भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री की अपील केवल आम जनता के लिए नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में ईंधन बचत और अनावश्यक संसाधनों के उपयोग को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

Vishnu Deo Sai Convoy : हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने, ऊर्जा खपत कम करने और वैश्विक संकट के बीच आर्थिक संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया था। इसके बाद कई राज्यों में सरकारी स्तर पर सादगी और संसाधनों के नियंत्रित उपयोग को लेकर पहल शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में नेताओं के छोटे काफिले और साझा वाहनों में सफर को इसी पहल से जोड़कर देखा जा रहा है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here