Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh Kapu Police Station : रायगढ़: महिला से दुष्कर्म करने वाला परिचित आरोपी...

Kapu Police Station : रायगढ़: महिला से दुष्कर्म करने वाला परिचित आरोपी गिरफ्तार; कापू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल

Kapu Police Station : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर रायगढ़ पुलिस सख्त और त्वरित कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना कापू पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर तत्काल कदम उठाते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

साजिश रचकर वारदात को दिया अंजाम पुलिस के अनुसार, घटना 23 दिसंबर 2025 की है। आरोपी सुधीर किस्पोट्टा, जो महिला का परिचित रिश्तेदार है, पीड़ित के घर पहुँचा था। उसने साजिश के तहत महिला के पति को पैसे देकर दूसरे गांव शराब लेने भेज दिया। पति के जाते ही आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाकर उसके साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया। आरोपी ने जाते समय पीड़िता को धमकी भी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

साहस जुटाकर दर्ज कराई रिपोर्ट लोक-लाज और डर के कारण पीड़िता ने शुरुआत में किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन अंततः साहस जुटाकर 10 मई 2026 को उसने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(f) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपी की तलाश शुरू की।

आरोपी सलाखों के पीछे थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुधीर किस्पोट्टा (54 वर्ष) को उसके निवास ग्राम पखनाकोट से हिरासत में लिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here