Wednesday, August 19, 2026
Home Crime CG CRIME: रायपुर में बंदूक और चाकू की नोक पर लूट, परिचित...

CG CRIME: रायपुर में बंदूक और चाकू की नोक पर लूट, परिचित ने साथियों संग मिलकर युवक से छीने 36 हजार रुपए

CG CRIME: Raipur : के मौदहापारा थाना क्षेत्र में देर रात लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। फल बेचकर घर लौट रहे एक युवक को उसके परिचित ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में घेर लिया और बंदूक व चाकू की नोक पर 36 हजार 600 रुपये लूटकर फरार हो गया।

घर लौटते समय बनाया निशाना

CG CRIME: जानकारी के अनुसार, मौदहापारा निवासी शेख शाहिल बाम्बे मार्केट में फल का ठेला लगाता है। सोमवार रात करीब 10:20 बजे वह दिनभर की बिक्री की रकम लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तालाबपार स्थित महतो गैरेज के पास फिरोज कबाड़ी गली में उसके पिता का पुराना परिचित राजा बैझड़ अपने तीन साथियों के साथ बाइक और एक्टिवा से वहां पहुंचा।

READ MORE: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर घटी, युवाओं के सपनों को मिल रहा पंख: मंत्री केदार कश्यप का बड़ा बयान

पहले बातचीत में उलझाया, फिर की लूट

CG CRIME:आरोपी राजा बैझड़ ने शाहिल को अल्ताफ का घर पूछने के बहाने रोका और बातचीत में उलझा लिया। परिचित होने के कारण शाहिल उनके साथ गली की ओर चला गया। इसी दौरान चारों आरोपियों ने उसे घेर लिया।

CG CRIME:बताया जा रहा है कि एक आरोपी ने पीछे से शाहिल का गला पकड़ लिया, जबकि अन्य ने उसके हाथ पकड़ लिए। इसके बाद आरोपियों ने बंदूक और चाकू दिखाकर उसकी जेब में रखे 36,600 रुपये लूट लिए।

वारदात के बाद आरोपी फरार

CG CRIME:लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी बाइक और एक्टिवा से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने अपने परिजनों और परिचितों को जानकारी दी और फिर मौदहापारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

READ MORE: Raigarh Police Action : रायगढ़: बर्तन दुकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा; पुलिस ने दो खाईवालों को दबोचा, नकदी और मोबाइल जब्त

पुलिस जांच में जुटी

CG CRIME: मामले में पुलिस ने आरोपी राजा बैझड़ और उसके तीन साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here