PM Modi : नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। सोमवार की तेज बिकवाली के बाद मंगलवार को भी बाजार दबाव में रहा। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि एनएसई निफ्टी में भी 160 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
PM Modi : आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली। Infosys, Tech Mahindra, TCS और HCL Tech जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर तेज गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। इसके अलावा UPL, Hindustan Petroleum और Coforge जैसे शेयरों में भी बिकवाली हावी रही।
PM Modi : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
PM Modi : बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,015 अंक के मुकाबले गिरकर 75,688 पर खुला और कुछ ही मिनटों में 723 अंक टूटकर 75,291 तक पहुंच गया।
वहीं, निफ्टी भी 23,815 के पिछले बंद स्तर से नीचे 23,722 पर खुला और बाद में गिरकर 23,633 तक पहुंच गया।
PM Modi : आईटी शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव
बाजार में आई गिरावट के दौरान आईटी कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।
* TCS में करीब 3.6% की गिरावट
* Infosys में 3.3% कमजोरी
* Tech Mahindra लगभग 2.8% टूटा
* HCL Tech में करीब 2.3% की गिरावट दर्ज की गई
मिडकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिला। UPL, Hindustan Petroleum और Coforge जैसे शेयर लाल निशान में कारोबार करते रहे।
PM Modi : बाजार में डर बढ़ने की वजह क्या?
PM Modi : विश्लेषकों के अनुसार, बाजार में कमजोरी के पीछे कई कारण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील को भी निवेशकों की चिंता से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने लोगों से सोने की खरीद सीमित करने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की थी। उन्होंने मध्य-पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक अनिश्चितता का जिक्र करते हुए कहा था कि इसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।
PM Modi : मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे तेल की कीमतें भी वजह
PM Modi : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बनी अनिश्चितता ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को ऊंचा बनाए रखा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है। तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई की आशंका ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।









