Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh CG Crime: पृथ्वी पैलेस के पीछे जुआ खेल रहे 18 युवक पकड़े...

CG Crime: पृथ्वी पैलेस के पीछे जुआ खेल रहे 18 युवक पकड़े गए, 10.82 लाख नकद और 20 मोबाइल जब्त

CG Crime
CG Crime

CG Crime: दुर्ग। पुलगांव थाना अंतर्गत अंजोरा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। महमरा गांव में पृथ्वी पैलेस के पीछे जुआ खेल रहे 18 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। इनसे 10.82 लाख रुपये नकद, ताश की गड्डी और 20 मोबाइल जब्त किए गए हैं।

CG Crime: जानकारी के अनुसार, 16 जून 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पृथ्वी पैलेस की बाउंड्रीवाल के पीछे कुछ लोग 52 पत्तों के साथ बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

CG Crime: पुलिस ने आरोपियों से जुआ में लगी रकम, ताश के पत्ते और मोबाइल जब्त कर जुआं प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2).5 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच जारी है।

CG Crime: गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

1. दिनेश जोशी (29 वर्ष), नंदनी रोड भिलाई, थाना छावनी
2. हर्षित जैन (26 वर्ष), महावीर नगर, थाना दुर्ग
3. साहिल हरनखेडे (25 वर्ष), राजीव नगर, थाना दुर्ग
4. गोपी सोनकर (28 वर्ष), शिव पारा, थाना दुर्ग
5. संदीप सिंह (29 वर्ष), ऋषभ ग्रीन सिटी, थाना पुलगांव
6. भवीन जैन (33 वर्ष), ब्राम्हण पारा, थाना दुर्ग
7. पप्पू साहू (38 वर्ष), राजीव नगर, दुर्ग
8. नीलम कुमार (26 वर्ष), सदर बाजार, दुर्ग
9. चंदन सोनवानी (29 वर्ष), मठपारा, थाना दुर्ग
10. टेकेश्वर देवांगन (27 वर्ष), उरला, थाना मोहननगर
11. नरेश जैन (40 वर्ष), ऋषभ ग्रीन सिटी, थाना पुलगांव
12. हर्ष देवांगन (28 वर्ष), नया पारा रोड, दुर्ग
13. भुनेश्वर चंद्राकर (31 वर्ष), कर्मचारी नगर, थाना मोहननगर
14. हेमलाल ढीमर (26 वर्ष), रुआबांधा, थाना भिलाईनगर
15. खुशाल सरवैया (31 वर्ष), तकियापारा, दुर्ग
16. मनय जैन (31 वर्ष), गांधी चौक, दुर्ग
17. विनोद गोवानी (40 वर्ष), सिंधी कॉलोनी, दुर्ग
18. भूपेन्द्र गुप्ता (30 वर्ष), शंकर नगर, दुर्ग

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here