Dewas Bike Fire Incident : सतवास बस स्टैंड पर बाइक में लगी भीषण आग; धूं-धूं कर जली मोटरसाइकिल, टला बड़ा हादसा

Dewas Bike Fire Incident : सतवास (देवास)। जिले के सतवास बस स्टैंड क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चौराहे पर खड़ी एक मोटरसाइकिल ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई और उससे ऊंची लपटें उठने लगीं। चिलचिलाती धूप और भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

खरीदारी करने गया था वाहन मालिक जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल का मालिक अपनी गाड़ी बस स्टैंड पर खड़ी कर पास ही की एक दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही सेकंड में आग लग गई। आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तत्काल अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया।

गर्मी या शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझाया गया। हालांकि, तब तक बाइक का काफी हिस्सा जल चुका था। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में पड़ रही 42 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी के कारण पेट्रोल लीकेज या बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से यह हादसा हुआ होगा। फिलहाल सतवास पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories