HomeMadhya PradeshBhopalPrakhar Shrivastava Speech : भोपाल: नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान; प्रखर...

Prakhar Shrivastava Speech : भोपाल: नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान; प्रखर श्रीवास्तव बोले- मीडिया ने संघ को भ्रामक रूप में प्रस्तुत किया

Date:

Related stories

Prakhar Shrivastava Speech : भोपाल। विश्व संवाद केंद्र, मध्य प्रदेश द्वारा देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। कुक्कुट विकास निगम के देवी अहिल्या सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में “संघ के 100 वर्षों की यात्रा एवं मीडिया” विषय पर गंभीर वैचारिक परिचर्चा हुई। इस अवसर पर वर्ष 2025 और 2026 के लिए “देवर्षि नारद सार्थक जीवन पत्रकारिता सम्मान” एवं “उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान” प्रदान किए गए।

संघ को लेकर मीडिया ट्रायल पर प्रखर श्रीवास्तव का वक्तव्य मुख्य वक्ता और प्रखर पत्रकार प्रखर श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात मीडिया ने यदि किसी संगठन की छवि को सबसे अधिक भ्रामक रूप में पेश किया है, तो वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। उन्होंने गांधी हत्या प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में संघ के खिलाफ जो मीडिया ट्रायल चलाया गया, उसकी तह तक जाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू के पत्रों और सरकारी नजरिए का अध्ययन करना जरूरी है। श्रीवास्तव ने जम्मू-कश्मीर पर कबायली हमले के समय स्वयंसेवकों के शौर्य और विभाजन के दौरान हिंदू-सिख युवतियों को बचाने में संघ की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इतिहास में संघ पर प्रतिबंध की बात तो होती है, लेकिन उसी समय कम्युनिस्ट पार्टी पर लगे प्रतिबंध और संघ के स्वयंसेवकों के न्यायालय से निर्दोष होने के तथ्यों को गौण कर दिया जाता है।

वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबी सेवाओं के लिए महेश श्रीवास्तव (2025) और कैलाश नारायण गौड़ (2026) को ‘सार्थक जीवन पत्रकारिता सम्मान’ से नवाजा गया। वहीं, उत्कृष्ट पत्रकारिता श्रेणी में प्रमोद शर्मा, योगीराज योगेश, भावना अपराजिता शुक्ला, स्मिता, अनुज मैना, गोविंद सक्सेना (2025) और अम्बुज माहेश्वरी, प्रवीण सावरकर व बृजेश जैन (2026) को सम्मानित किया गया।

नारद: लोककल्याण और सत्य के प्रतीक मुख्य अतिथि अशोक पांडेय ने प्रखर श्रीवास्तव की पुस्तक “हे राम” का संदर्भ देते हुए कहा कि देवर्षि नारद सत्य और संवाद के प्रतीक हैं। आज के समय में भी सत्य बोलने वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व संवाद केंद्र न्यास के अध्यक्ष लाजपत आहूजा ने की। इस दौरान राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं—स्तुति कुमारी, नंदन कुमार और अंजलि सिंह को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शास्त्रीय नृत्य और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें शहर के प्रबुद्धजन और वरिष्ठ पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here