burhanpur-medical-bandh:ई-फार्मेसी के खिलाफ केमिस्ट्स का बड़ा ऐलान, जिलेभर में मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद जाने पूरी खबर….

burhanpur-medical-bandh: बुरहानपुर जिले में 20 मई को दवा व्यापार पूरी तरह बंद रहेगा। जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिले की करीब 550 मेडिकल दुकानें राष्ट्रव्यापी बंद में शामिल होंगी।

burhanpur-medical-bandh:एसोसिएशन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बंद की अग्रिम सूचना दी है। संगठन का कहना है कि अवैध ई-फार्मेसी संचालन, बड़े कॉरपोरेट्स की प्रिडेटरी प्राइसिंग और दवा व्यापार से जुड़े नियमों के विरोध में यह कदम उठाया जा रहा है।

burhanpur-medical-bandh: जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अगनानी ने बताया कि वर्ष 2020 से लगातार सरकार से अवैध ई-फार्मेसी बंद करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री के चलते बिना डॉक्टर की पर्ची दवाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है।

burhanpur-medical-bandh:संगठन ने आरोप लगाया कि बड़े कॉरपोरेट्स भारी छूट देकर बाजार व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे छोटे मेडिकल संचालकों का कारोबार संकट में है।

burhanpur-medical-bandh: हालांकि एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए इमरजेंसी व्यवस्था बनाई जाएगी। जरूरतमंद मरीजों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे, जिन पर संपर्क कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

ADR Report 2026: राज्यसभा सांसदों की औसत संपत्ति ₹115 करोड़, बीआरएस सबसे अमीर पार्टी

ADR Report 2026: हैदराबाद। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR)...

Related Articles

Popular Categories