ambua-bike-theft: रात में टूटा ताला, सुबह गायब मिलीं 2 बाइक… फिर ऐसे खुला चोरी का राज

ambua-bike-theft: अलीराजपुर जिले की आम्बुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घर के अंदर खड़ी दो मोटरसाइकिलें चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 2 लाख रुपए कीमत की चोरी गई बाइकें बरामद की हैं।

मामला आम्बुआ थाना क्षेत्र का है, जहां फरियादी पदम पिता दरियावसिंह डावर निवासी आमखुट वाडी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह ग्राम भोरदु में अपने साढ़ू भाई के घर मेहमान बनकर गया था। 4 मई 2026 की रात अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अंदर खड़ी एचएफ डीलक्स और पल्सर बाइक चोरी कर ली थी।

ambua-bike-theft: शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल और एसडीओपी रवीन्द्र राठी के मार्गदर्शन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

जांच के दौरान सूचना मिली कि दो संदिग्ध काकराटी वल्ली तिराहे पर चोरी के वाहन बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर अनिल निवासी चिचलाना और कैलाश निवासी आमझिरी को हिरासत में लिया।

ambua-bike-theft: शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन सघन पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद बाइकें पुराने निर्माणाधीन स्कूल भवन के पीछे छुपाकर रखी थीं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दोनों बाइक बरामद कर लीं।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Dongargarh Crime: कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का आरोप

Dongargarh Crime: डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के सनसिटी क्षेत्र में...

Related Articles

Popular Categories