balaghat-illegal-sand-mining: रात के अंधेरे में रेत उत्खनन, ड्रोन कैमरे ने खोला राज; 4 आरोपी हिरासत में

balaghat-illegal-sand-mining: बालाघाट जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ हट्टा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वैनगंगा नदी घाट से 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। इस दौरान 4 आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम मंगोली खुर्द स्थित वैनगंगा नदी घाट पर लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर ड्रोन कैमरे से इलाके की निगरानी शुरू की।

balaghat-illegal-sand-mining: ड्रोन से मिली लोकेशन और गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान नदी घाट से रेत से भरी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। मौके पर मौजूद 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी बिना अनुमति नदी से रेत निकालकर परिवहन कर रहे थे। मामले में खनिज अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

balaghat-illegal-sand-mining: इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Monsoon Update: 27 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज! छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के अनुसार प्रदेश...

Related Articles

Popular Categories