Shahdol News : बेलगाम अपराधी का उत्पात : महिला पर चाकू से हमला, कैमरे पर पुलिस को दी गालियां

Parivesh
Shahdol News : बेलगाम अपराधी का उत्पात : महिला पर चाकू से हमला, कैमरे पर पुलिस को दी गालियां

शहडोल। Shahdol News : जिले के बुढार थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की हालत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यहां एक बदमाश ने सरेआम चाकू लहराते हुए महिला पर हमला करने की कोशिश की और कैमरे के सामने पुलिस अधिकारियों को खुलेआम गालियां दीं। इस सनसनीखेज हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे जिले में सनसनी फैल गई है।

Shahdol News : घटना का मुख्य आरोपी अयान नामक युवक है, जो जमीनी विवाद को लेकर व्यापारी इलियास, उसकी पत्नी और बच्चों से मारपीट व गाली-गलौच कर रहा था। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों और आरोपी के परिजनों ने समय रहते उसे काबू में कर लिया, वरना जानलेवा हमला हो सकता था।

थानेदार और SP को कैमरे पर गालियां

वीडियो में आरोपी अयान थाना प्रभारी और SP को भी भद्दी-भद्दी गालियां देता साफ दिख रहा है। यह दृश्य प्रशासनिक तंत्र की नाकामी की तस्वीर बनकर सामने आया है। महिला पर हमले और पुलिस अधिकारियों को अपशब्द कहने के मामले में बीएनएस की धाराएं 296, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Shahdol News

पुलिस मूकदर्शक, बदमाशों के हौसले बुलंद

यह कोई अकेली घटना नहीं है। इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य बदमाश का दुकान में तोड़फोड़ और पुलिस को सरेआम गालियां देने का वीडियो भी वायरल हुआ है। उस वक्त मौजूद पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। बाद में दबाव में आकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया।

क्या एक गिरफ्तारी काफी है?

यह सवाल अब पूरे जिले के सामने खड़ा है – जब अपराधी खुलेआम पुलिस को ललकारें, महिलाओं पर हमला करें और कैमरे पर ‘सिस्टम’ को ठेंगा दिखाएं, तब क्या सिर्फ एक गिरफ्तारी से हालात सुधरेंगे?

शहडोल में क्या शुरू हो चुका है ‘गुंडाराज’?
अब जरूरत है सख्त कार्रवाई की, ताकि जनता का भरोसा लौटे और कानून के रखवाले बैकफुट से फ्रंटफुट पर आ सकें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *