HomeNationalAshok Kharat : 58 अश्लील वीडियो, करोड़ों की संपत्ति और रहस्यमयी मौत:...

Ashok Kharat : 58 अश्लील वीडियो, करोड़ों की संपत्ति और रहस्यमयी मौत: स्वयंभू बाबा अशोक खरात केस में नए खुलासे

Date:

Related stories

Ashok Kharat : अशोक खरात उर्फ “कैप्टन बाबा” से जुड़ा मामला अब केवल यौन शोषण तक सीमित नहीं रहा। 58 अश्लील वीडियो, 150 से अधिक पीड़ित महिलाओं, करोड़ों के लेन-देन, फर्जी बैंक खातों और राजनीतिक संपर्कों के आरोपों के बीच यह केस लगातार गहराता जा रहा है। फिलहाल मामला कोर्ट में है और जांच कई एजेंसियां कर रही हैं।

Ashok Kharat : 13 केस दर्ज, ED भी जांच में शामिल

Ashok Kharat : 17 मार्च को खरात के खिलाफ रेप का पहला मामला दर्ज हुआ था, जिसके अगले दिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक उसके खिलाफ 13 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें यौन उत्पीड़न, आर्थिक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी इस मामले में जांच शुरू की है। हाल ही में शिरडी कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।

Ashok Kharat : पूछताछ में क्या बोला खरात?

Ashok Kharat : जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में खरात ने दावा किया कि महिलाओं के साथ उसके संबंध “सहमति” से बने थे। उसने खुद को “दैवीय शक्तियों” वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि लोग अपनी समस्याएं लेकर उसके पास आते थे। हालांकि जांच एजेंसियों का मानना है कि वह महिलाओं को नशीले पदार्थ देकर उनका शोषण करता था। सूत्रों के अनुसार, खरात ने अपनी हरकतों को “आध्यात्मिक शक्ति” और “समाधि जैसी स्थिति” का नाम देकर बचाव करने की कोशिश की।

Ashok Kharat : गवाह जितेंद्र शेलके की मौत पर उठे सवाल

Ashok Kharat : मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब खरात के करीबी सहयोगी और अहम गवाह जितेंद्र शेलके की सड़क हादसे में मौत हो गई। शेलके खरात के ट्रस्ट के उपाध्यक्ष थे और कथित आर्थिक लेन-देन की जानकारी रखते थे।

Ashok Kharat : यह हादसा ED की पूछताछ के महज तीन दिन बाद हुआ। उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने हादसे पर सवाल उठाते हुए इसे संदिग्ध बताया है। हालांकि शेलके के परिवार ने किसी साजिश से इनकार किया है।

Ashok Kharat : 100 फर्जी खाते और 70 करोड़ का ट्रांजैक्शन

Ashok Kharat : ED की जांच में सामने आया कि खरात के 56 अनुयायियों के नाम पर करीब 100 बैंक खाते खोले गए थे। इन खातों में लगभग 70 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि सभी खातों में नॉमिनी के रूप में खरात का मोबाइल नंबर दर्ज बताया गया है।जांच में कई खाताधारकों ने दावा किया कि उन्हें अपने नाम पर खाते खुलने की जानकारी तक नहीं थी।

Ashok Kharat : हिडन कैमरे से खुला राज

Ashok Kharat : मामले की शुरुआत तब हुई जब खरात के पूर्व ऑफिस असिस्टेंट नीरज जाधव ने आरोप लगाया कि बाबा महिलाओं के साथ गलत हरकतें करता था। उसने कथित तौर पर ऑफिस में हिडन कैमरा लगाकर वीडियो रिकॉर्ड किए, जो बाद में सामने आए। नीरज का दावा है कि उसने अपनी पत्नी के साथ हुई कथित छेड़छाड़ के बाद खरात की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया था।

Ashok Kharat : राजनीतिक कनेक्शन की भी जांच

Ashok Kharat : जांच एजेंसियां खरात के कथित राजनीतिक संपर्कों की भी जांच कर रही हैं। कुछ नेताओं और प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है। हालांकि संबंधित नेताओं ने आरोपों से इनकार किया है।

Ashok Kharat : घर और आश्रम में पसरा सन्नाटा

Ashok Kharat : नासिक स्थित खरात के घर, फार्महाउस और मंदिर में अब सन्नाटा पसरा हुआ है। आसपास के लोग भी इस मामले पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं। जांच एजेंसियां फिलहाल आर्थिक लेन-देन, वीडियो और राजनीतिक संबंधों समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here