Wednesday, June 24, 2026
36.5 C
Raipur

IPL 2026 : रायपुर में बदला मौसम! RCB और मुंबई इंडियंस मैच पर बारिश का खतरा, बढ़ाई फैंस की टेंशन

RCB vs MI Raipur Match :  रायपुर में आईपीएल 2026 के बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले मौसम ने क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार शाम राजधानी का मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं, बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने वाले मैच पर बारिश का खतरा मंडराने लगा है।

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है, लेकिन बदलते मौसम ने रोमांच के साथ चिंता भी बढ़ा दी है।

तेज हवाओं और बूंदाबांदी से बदला माहौल

शुक्रवार शाम रायपुर के कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग पहले ही प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक और बारिश की संभावना जता चुका है।

स्टेडियम पहुंचने की तैयारी कर रहे क्रिकेट फैंस लगातार मौसम अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लोग बारिश को लेकर चर्चा कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि मैच बिना किसी रुकावट के पूरा हो सके।

अगर बारिश तेज होती है, तो मैच में देरी या ओवरों में कटौती जैसी स्थिति बन सकती है। फिलहाल आयोजक मौसम पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

10 और 13 मई को होंगे बड़े मुकाबले

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे।

  • 10 मई: RCB vs मुंबई इंडियंस
  • 13 मई: RCB vs कोलकाता नाइट राइडर्स

इन मुकाबलों को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

स्टेडियम में कई चीजों पर लगाया गया प्रतिबंध

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने स्टेडियम में कई वस्तुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

  • प्रतिबंधित वस्तुओं में शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, माचिस, लाइटर और ज्वलनशील पदार्थ शामिल हैं। इसके अलावा बाहरी खाने-पीने की सामग्री, बोतलें, कांच के कंटेनर और टिफिन भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • सुरक्षा कारणों से चाकू, तलवार, कैची, पटाखे, आग्नेयास्त्र और अन्य खतरनाक सामान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
  • इसके साथ ही छाता, स्टूल, हॉकी स्टिक, स्केट बोर्ड, झंडे की लकड़ी, लाउड हेलर और वाद्य यंत्रों पर भी रोक रहेगी।

इलेक्ट्रॉनिक और बड़े बैग भी रहेंगे बैन

दर्शकों को लैपटॉप, हैंडीकैम, लेजर लाइट, फ्लैश लाइट, परफ्यूम स्प्रे, रेडियो, सीटी, हॉर्न और प्रचार सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।प्रशासन ने हैंड बैग, बड़े लेडीज बैग, बैकपैक और सूटकेस जैसे सामानों पर भी प्रतिबंध लगाया है। सभी प्रवेश द्वारों पर कड़ी जांच की जाएगी।
Read more:  IPL के बीच बड़ा खुलासा! डोप टेस्ट विवाद में फंसे यशस्वी-शेफाली, NADA ने भेजा नोटिस

समय से पहले पहुंचने की अपील

प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे मैच शुरू होने से काफी पहले स्टेडियम पहुंचें ताकि सुरक्षा जांच के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। केवल वैध टिकट और पहचान पत्र वाले दर्शकों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

मौसम और सुरक्षा के बीच अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या रायपुर में क्रिकेट का यह बड़ा मुकाबला बिना किसी बाधा के पूरा हो पाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल,  शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Latest YouTube Shorts

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

कोलकाता में अचानक गिरी गोदाम की छत, 5 की मौत… मलबे में दबे 40 से 45 मजदूर

Kolkata Warehouse Collapse: पश्चिम कोलकाता में बुधवार दोपहर हुए...

Related Articles

Popular Categories