HomeMadhya PradeshIndoreM.P News : इंदौर में चलती बाइक बनी आग का गोला! चालक...

M.P News : इंदौर में चलती बाइक बनी आग का गोला! चालक ने कूदकर बचाई जान

Date:

Related stories

Indore Bike Fire Incident : इंदौर शहर में गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चलती कारों में आग लगने के मामलों के बाद अब इंदौर में एक चलती बाइक अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना शहर के व्यस्त एमआईजी स्क्वायर की है, जहां कुछ ही सेकंड में बाइक धू-धू कर जलने लगी।

धुआं उठता देख बाइक छोड़कर भागा चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार ने अचानक वाहन से धुआं उठता देखा। खतरे को भांपते हुए चालक तुरंत बाइक से उतरकर दूर भाग गया। देखते ही देखते बाइक में तेज लपटें उठने लगीं।

कुछ ही सेकंड में जलकर राख हुई बाइक

घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक के इंजन में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लगी। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।

गर्मी में बढ़ रहे आग के हादसे

इंदौर सहित कई शहरों में भीषण गर्मी के कारण वाहनों और अन्य स्थानों पर आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वाहन चालकों को समय-समय पर वायरिंग और इंजन की जांच करानी चाहिए। गनीमत रही कि चालक समय रहते बाइक से उतर गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here