Umaria Traffic Police Action 2026 : उमरिया (मानपुर)। सड़क सुरक्षा को लेकर उमरिया पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई की गई और कई वाहन जब्त भी किए गए।
101 वाहनों पर चालान, 30 हजार रुपए जुर्माना
यातायात विभाग की इस कार्रवाई में कुल 101 वाहनों पर चालान किया गया। नियमों की अनदेखी करने वालों से करीब 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
बिना परमिट चल रही बस जब्त
कार्रवाई के दौरान बिना परमिट सवारी लेकर चल रही एक बस को भी जब्त किया गया। बस को ताला चौकी में सुरक्षित खड़ा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Read more : M.P News : नरसिंहपुर में बड़ा सड़क हादसा! नेपाल से बेंगलुरु जा रही बस पलटी, 12 से अधिक घायल, 80 थे सवार
प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग
यातायात पुलिस ने मानपुर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहन चालकों को नियमों के पालन की समझाइश भी दी गई।
सड़क सुरक्षा जागरूकता पर जोर
यातायात प्रभारी ज्योति शुक्ला ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।
लगातार उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नागरिकों से अपील
यातायात विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।









