Bhopal to Jewar Airport Flight 2026 : राजधानी भोपाल से हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राजा भोज एयरपोर्ट से नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 1 जुलाई से नई सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही भोपाल से दिल्ली-एनसीआर के लिए कुल 8 फ्लाइट्स का विकल्प उपलब्ध हो जाएगा।
एनसीआर के लिए मिलेगा नया एयर रूट
नई फ्लाइट शुरू होने के बाद यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट के साथ-साथ नोएडा (जेवर एयरपोर्ट) का भी विकल्प मिलेगा। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, नोएडा और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच आसान हो जाएगी।
इंडिगो ने लिया स्लॉट, ATR विमान से संचालन
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस ने जेवर एयरपोर्ट के लिए स्लॉट प्राप्त कर लिया है। इस रूट पर 78 सीटर ATR विमान से नियमित उड़ान संचालन की तैयारी की जा रही है।
Read more : भोपाल में आज National Lok Adalat! 13,186 मामलों के त्वरित निपटारे की तैयारी
बंद रूट्स से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भोपाल से जयपुर, प्रयागराज, उदयपुर और गोवा जैसी प्रमुख शहरों की कई फ्लाइट्स फिलहाल बंद हैं। इसके अलावा कोलकाता और लखनऊ के लिए स्लॉट लेने के बावजूद उड़ान शुरू नहीं की गई है, जिससे यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा लेना पड़ रहा है।
यात्रियों को समय और खर्च की समस्या
यात्रियों का कहना है कि सीधी उड़ानें बंद होने से यात्रा में अधिक समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। अब उन्हें दूसरे शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स लेनी पड़ रही हैं, जिससे असुविधा बढ़ी है।
एयरपोर्ट प्रबंधन की बातचीत जारी
एयरपोर्ट प्रबंधन ने संकेत दिए हैं कि बंद पड़े रूट्स जैसे जयपुर, उदयपुर और प्रयागराज को दोबारा शुरू करने के लिए एयरलाइन कंपनियों से बातचीत की जाएगी।






