indore-mahu-naka-bjp-police-clash: इंदौर में यातायात पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद ने शुक्रवार को राजनीतिक रंग ले लिया। विधानसभा क्रमांक-4 की विधायक मालिनी गौड़ के समर्थकों ने महू नाका चौराहे पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यातायात पुलिसकर्मियों ने भाजपा के विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र शेंडगे के साथ अभद्रता और मारपीट की।
घटना के विरोध में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते महू नाका चौराहे और आसपास के इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ।
indore-mahu-naka-bjp-police-clash: प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी बिना हेलमेट पहने चौराहे से गुजरता दिखाई दिया, जिस पर भाजपा नेताओं ने उसे रोककर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।
विवाद बढ़ने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक कॉन्स्टेबल शेखर और सूबेदार लक्ष्मी को सस्पेंड कर दिया। वहीं ट्रैफिक टीआई राधा यादव को डीसीपी कार्यालय अटैच किया गया है।
indore-mahu-naka-bjp-police-clash: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिससे शहर का राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।









