HomeCrimeखतरे में पुलिस! रिटायर्ड IPS की पत्नी को दी गर्दन मरोड़ कर...

खतरे में पुलिस! रिटायर्ड IPS की पत्नी को दी गर्दन मरोड़ कर दर्दनाक मौत! नेपाली कर्मचारियों पर शक

Date:

Related stories

Hyderabad retired IPS officer wife murder case : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। शहर के प्रशांत नगर स्थित IAS और IPS अधिकारियों के सरकारी आवास परिसर में रिटायर्ड IPS अधिकारी विनय रंजन की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।

घर में अकेली थीं महिला, देर रात हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, 1986 बैच के रिटायर्ड IPS अधिकारी विनय रंजन की पत्नी घर में अकेली थीं। देर रात करीब 1:45 बजे अज्ञात हमलावर घर में दाखिल हुए और महिला की गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी घर में रखे सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।

नेपाल मूल के कर्मचारियों पर शक

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना में घर में काम करने वाले नेपाल मूल के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस इन लोगों की तलाश में जुट गई है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर सी वी आनंद मौके पर पहुंचे। उनके साथ गृह सचिव शिखा गोयल और इंटेलिजेंस प्रमुख विजय कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

जांच के लिए बनाई गईं 4 विशेष टीमें

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार विशेष जांच टीमों का गठन किया है। इन टीमों को अलग-अलग एंगल से जांच और आरोपियों की तलाश का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सरकारी अधिकारियों के हाई सिक्योरिटी इलाके में हुई इस हत्या ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर उन सरकारी परिसरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है जहां वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रहते हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here