HomeChhattisgarhsambit-mishra-new-raipur-commissioner: रायपुर नगर निगम को मिला नया कमिश्नर, फील्ड में एक्टिव अफसर...

sambit-mishra-new-raipur-commissioner: रायपुर नगर निगम को मिला नया कमिश्नर, फील्ड में एक्टिव अफसर की एंट्री…

Date:

Related stories

sambit-mishra-new-raipur-commissioner: रायपुर नगर निगम को नया आयुक्त मिल गया है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी संबित मिश्रा अब निगम की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। प्रशासनिक हलकों में उनकी पहचान फील्ड में सक्रिय रहने वाले और तकनीक आधारित कामकाज को बढ़ावा देने वाले अधिकारी के रूप में होती है।

sambit-mishra-new-raipur-commissioner: ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले संबित मिश्रा ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 51वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग और जेएनयू से पब्लिक मैनेजमेंट में मास्टर्स की पढ़ाई की है।

sambit-mishra-new-raipur-commissioner: अपने प्रशासनिक करियर में वे रायगढ़ नगर निगम आयुक्त, जशपुर जिला पंचायत CEO और कोरबा जिला पंचायत CEO जैसे अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वहीं बीजापुर कलेक्टर रहते हुए नक्सल प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करने की उनकी कार्यशैली काफी चर्चा में रही।

sambit-mishra-new-raipur-commissioner: अब रायपुर नगर निगम में उनके सामने सफाई व्यवस्था, जलभराव, ट्रैफिक, अतिक्रमण, अवैध निर्माण और टैक्स वसूली जैसी कई बड़ी चुनौतियां होंगी। माना जा रहा है कि वे फील्ड विजिट और डिजिटल मॉनिटरिंग के जरिए निगम प्रशासन में तेजी लाने पर जोर देंगे।

Raipur Nagar Nigam : रायपुर में करोड़ों की सीसी रोड–शेड अनियमितता का खुलासा! आज से शुरू होगी हाई-लेवल जांच…

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here