HomeNationalChandranath Rath Murder Case : सुवेंदु के PA हत्याकांड में SIT का...

Chandranath Rath Murder Case : सुवेंदु के PA हत्याकांड में SIT का एक्शन : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, अधिक ब्लीडिंग और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर से टूटी सांसें

Date:

Related stories

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, भजन-कीर्तन और ध्यान में लीन रहे भक्त

चूरू: राजस्थान के प्रसिद्ध सलासर बालाजी धाम में तड़के प्रभात...

Chandranath Rath Murder Case : बारासात/कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ पर 7.6 बोर की सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल से करीब से फायरिंग की थी। उनके शरीर में तीन गोलियां लगी थीं, जिसने उनके हृदय (हार्ट) को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

अत्यधिक रक्तस्राव और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर मेडिकल सूत्रों के अनुसार, गोलियां लगने के बाद चंद्रनाथ के शरीर से अत्यधिक मात्रा में खून बह गया। अस्पताल ले जाने में हुई देरी के कारण उनकी स्थिति बिगड़ती गई और अंततः मल्टी-ऑर्गन फेल्योर उनकी मौत का मुख्य कारण बना। गुरुवार को बारासात अस्पताल में पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारी सुरक्षा के बीच उनके शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। अस्पताल परिसर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय बलों की भी तैनाती की गई है।

SIT और CID ने संभाली जांच की कमान इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए राज्य सरकार ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है, जिसमें सीआईडी (CID) के आला अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध चार पहिया वाहन जब्त किया है, जिस पर सिलीगुड़ी की नंबर प्लेट लगी है, हालांकि पुलिस को शक है कि यह प्लेट फर्जी है। फॉरेंसिक टीम ने उस कार के नमूने भी लिए हैं जिसमें चंद्रनाथ सफर कर रहे थे।

ड्राइवर की हालत गंभीर बुधवार रात मध्यमग्राम के दोहड़िया में हुए इस हमले के दौरान चंद्रनाथ के ड्राइवर बुद्धदेव भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना स्थल पर बीएसएफ (BSF) के डीजी प्रवीण कुमार और कार्यवाहक राज्य पुलिस डीजी सिद्धनाथ गुप्ता ने भी दौरा कर साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए हैं।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here