Raipur News : मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 23 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर दंपती फरार

0
103
Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर : रायपुर में मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 23 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। डीडी नगर थाना पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

Raipur News : शिवोम विहार कॉलोनी, रायपुरा निवासी आकाश साहू ने पुलिस को बताया कि वह गाड़ियों की खरीदी-बिक्री का काम करता है। करीब दो साल पहले उसकी पहचान जितेंद्र बघेल के माध्यम से विश्वनाथ गुप्ता उर्फ विष्णु गुप्ता से हुई थी। आरोपी खुद को नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों का करीबी बताता था।

Raipur News : आकाश के अनुसार, अगस्त 2024 में विश्वनाथ गुप्ता ने उसे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय बुलाया, जहां उसकी मुलाकात आरोपी की पत्नी चंदा गुप्ता से हुई। दंपती ने दावा किया कि मंत्रालय और जल संसाधन विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई पद खाली हैं और वे नौकरी लगवा सकते हैं।

Raipur News : इसके बाद आकाश ने अपनी पत्नी रेशमी साहू और रिश्तेदार शेषनारायण साहू व रविशंकर साहू के लिए आवेदन भरवाए। आरोप है कि आरोपी दंपती ने अलग-अलग तारीखों में फोन-पे और नकद के जरिए करीब 23 लाख रुपए ले लिए।

Raipur News : शिकायत के मुताबिक, दिसंबर 2024 में आरोपियों ने मोबाइल पर कथित नियुक्ति पत्र भेजा और जनवरी 2025 में व्हाट्सएप पर कर्मचारी आईडी भी उपलब्ध कराई। जब पीड़ित अपने परिजनों के साथ मंत्रालय पहुंचा, तब अधिकारियों ने दस्तावेजों को फर्जी बताया।

Raipur News : इस पर आरोपियों ने मंत्रालय में छापा पड़ने का बहाना बनाते हुए कुछ महीने इंतजार करने को कहा। बाद में उनका मोबाइल बंद आने लगा। पीड़ित जब पत्थलगांव स्थित आरोपी के घर पहुंचा, तो वहां उसकी पत्नी मिली, जिसने रकम लौटाने का आश्वासन दिया।

Raipur News : काफी समय बीतने के बाद भी पैसे वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here