HomeTechvivo-x300-ultra-launch-india: DSLR को देगा टक्कर! Vivo X300 Ultra लॉन्च, 200MP कैमरा और...

vivo-x300-ultra-launch-india: DSLR को देगा टक्कर! Vivo X300 Ultra लॉन्च, 200MP कैमरा और दमदार फीचर्स से मचाई हलचल

Date:

Related stories

vivo-x300-ultra-launch-india: Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज़ X300 लॉन्च कर दी है। इस सीरीज़ में कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन — Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE पेश किए हैं। खास बात यह है कि Vivo ने इस बार कैमरा क्वालिटी और प्रीमियम एक्सपीरियंस पर बड़ा फोकस किया है।

Vivo X300 Ultra को कंपनी ने अब तक का सबसे पावरफुल कैमरा स्मार्टफोन बताया है। इसमें 6.82 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जिसे हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट माना जा रहा है।

फोन में 12GB और 16GB RAM के साथ 256GB से लेकर 1TB तक स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। कैमरा सेक्शन इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, अतिरिक्त टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। ZEISS के साथ साझेदारी में तैयार किए गए इस कैमरा सिस्टम में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और प्रो मोड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

vivo-x300-ultra-launch-india: बैटरी के मामले में भी यह फोन दमदार है। इसमें 6600mAh से ज्यादा की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन Android 15 आधारित Funtouch OS पर काम करता है।

वहीं Vivo X300 FE उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है जो फ्लैगशिप फीचर्स के साथ हल्का और अपेाकृत किफायती स्मार्टफोन चाहते हैं। इसमें 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है।

कीमत की बात करें तो Vivo X300 Ultra की शुरुआती कीमत करीब 1.60 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट 2 लाख रुपये तक जा सकता है। वहीं Vivo X300 FE की कीमत 70 हजार से 90 हजार रुपये के बीच बताई जा रही है।

vivo-x300-ultra-launch-india: Vivo का दावा है कि यह सीरीज़ कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में iPhone और Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here