Wednesday, May 6, 2026
34.1 C
Raipur

bijapur-teacher-suicide-protest: “शिक्षक को इंसाफ दो!” बीजापुर में तेलंगा समाज का उग्र प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

bijapur-teacher-suicide-protest: शिक्षक राजू पुजारी आत्महत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर बीजापुर में तेलंगा समाज ने बड़ा प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

समाज प्रमुखों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर प्रशासन उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करता, तो सर्व समाज उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्रशासन किस दबाव में काम कर रहा है और अब तक सभी आरोपियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

दरअसल, चेरपाल निवासी और पालनार स्कूल के प्रधान अध्यापक राजू पुजारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने ठेकेदार देवाशीष मंडल, शैलेष वासम और डोंगरे सर को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया था।

जानकारी के मुताबिक पालनार में बन रहे स्कूल भवन के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया गुणवत्ता को लेकर राजू पुजारी पर भुगतान का दबाव बनाया जा रहा था। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।

bijapur-teacher-suicide-protest: घटना के 11 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य दो आरोपियों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। इसे लेकर समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

वहीं मृतक की बेटी ने भावुक अपील करते हुए कहा कि उनके पिता एक ईमानदार शिक्षक थे और लगातार तनाव में रहते थे। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

समाज ने ज्ञापन में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, न्यायिक जांच, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था जैसी प्रमुख मांगें रखी हैं।

bijapur-teacher-suicide-protest: डिप्टी कलेक्टर देवांगन ने कहा कि समाज का ज्ञापन शासन तक पहुंचाया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

vivo-x300-ultra-launch-india: DSLR को देगा टक्कर! Vivo X300 Ultra लॉन्च, 200MP कैमरा और दमदार फीचर्स से मचाई हलचल

vivo-x300-ultra-launch-india: Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम...

Related Articles

Popular Categories