Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh USDT Scam Indore : इंदौर में क्रिप्टो फ्रॉड: 25 लाख की USDT...

USDT Scam Indore : इंदौर में क्रिप्टो फ्रॉड: 25 लाख की USDT लेकर भागे ‘डिजिटल चोर’, राऊ पुलिस ने दर्ज किया केस

USDT Scam Indore : इंदौर: तकनीकी के दौर में अब अपराधी भी हाईटेक हो गए हैं। इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने बड़ी ही चालाकी से फरियादी का भरोसा जीता और लाखों की डिजिटल करेंसी अपने वॉलेट में ट्रांसफर कराकर चंपत हो गए।

योजनाबद्ध तरीके से दिया वारदात को अंजाम फरियादी किस्मत कौशल के अनुसार, उसकी मुलाकात शुभम चौहान नामक व्यक्ति से हुई थी। शुभम ने उसे झांसा दिया कि वह 25 लाख रुपये की ‘यूएसडीटी’ (USDT – एक प्रकार की क्रिप्टो करेंसी) के बदले उसे उतनी ही नगद राशि दे देगा। तय सौदे के मुताबिक, शुभम चौहान अपने साथी हनी शर्मा के साथ राऊ क्षेत्र में किस्मत कौशल से मिलने पहुंचा।

ट्रांसफर होते ही बदला रंग मुलाकात के दौरान किस्मत कौशल ने भरोसे में आकर शुभम के बताए डिजिटल वॉलेट में 25 लाख रुपये की यूएसडीटी ट्रांसफर कर दी। जैसे ही ट्रांजेक्शन सफल हुई, आरोपियों ने नगद राशि देने के बजाय बहाने बनाना शुरू किया और मौका पाकर वहां से फरार हो गए।

पुलिस की जांच और सलमान लाला गिरोह का लिंक घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत राऊ थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं— इस ठगी के तार एरोड्रम थाना क्षेत्र और शहर के कुख्यात सलमान लाला गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब डिजिटल फुटप्रिंट्स और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों के नेटवर्क को खंगाल रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here