raipur-safai-didi-salary-pending: रायपुर में 150 स्वच्छता दीदियों को 4 महीने से नहीं मिला वेतन, काम जारी लेकिन भुगतान ठप, नेता प्रतिपक्ष से लगाई गुहार

0
104

raipur-safai-didi-salary-pending: शहर की स्वच्छता व्यवस्था को संभालने वाली करीब 150 स्वच्छता दीदियों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है। ये महिलाएं लगातार सूखा-गीला कचरा अलग करने से लेकर अन्य स्वच्छता कार्यों में जुटी हुई हैं, लेकिन उन्हें अब तक मेहनत का भुगतान नहीं किया गया है।

स्वच्छता दीदियों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम प्रशासन और महापौर से गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। वेतन न मिलने से उनके परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

raipur-safai-didi-salary-pending: इसी मुद्दे को लेकर आज स्वच्छता दीदियों का एक प्रतिनिधिमंडल रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से मिला। महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए जल्द भुगतान की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार एक ओर महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर काम करने वाली महिलाओं को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।

raipur-safai-didi-salary-pending: फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर की सफाई व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाली इन महिलाओं को उनका हक कब तक मिलेगा और नगर निगम इस मामले में कब तक कार्रवाई करेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here