VIJAY-POLITICAL-PLAN:Chennai: क्या तमिलनाडु में बनने जा रही है नई गठबंधन सरकार? विजय के अगले कदम पर सबकी नजर

0
142

VIJAY-POLITICAL-PLAN:Chennai:  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अभिनेता से नेता बने विजय अब सरकार गठन की कवायद में जुट गए हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने 108 सीटें जीतकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया है, लेकिन बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों के आंकड़े से कुछ सीटें पीछे रह गई है। ऐसे में अब पार्टी गठबंधन के जरिए सरकार बनाने की संभावनाएं तलाश रही है।

सूत्रों के मुताबिक TVK विपक्षी दलों के साथ बातचीत की तैयारी कर रही है। पार्टी जल्द ही वीसीके, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और कांग्रेस को बातचीत के लिए आमंत्रण भेज सकती है।

बताया जा रहा है कि विजय के आवास पर लगातार बैठकों का दौर जारी है, जहां संभावित मंत्रियों के नामों के साथ-साथ गठबंधन की रणनीति पर भी चर्चा हो रही है। खबर है कि विजय 7 मई को शपथ लेने की तैयारी में हैं।

VIJAY-POLITICAL-PLAN:Chennai: हालांकि सूत्रों का कहना है कि वीसीके और वामपंथी दल फिलहाल TVK के साथ गठबंधन को लेकर पूरी तरह सहमत नहीं हैं। वहीं कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व और संसदीय समिति पर छोड़ दिया है। कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने कहा कि कोई भी निर्णय तमिलनाडु के हित को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

चुनाव में TVK ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए एमके स्टालिन की अगुवाई वाली डीएमके को सत्ता से बाहर कर दिया। डीएमके केवल 59 सीटों पर सिमट गई, जबकि एआईएडीएमके 47 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही। विजय ने खुद पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से जीत दर्ज की और उनकी पार्टी को करीब 35 फीसदी वोट शेयर मिला।

VIJAY-POLITICAL-PLAN:Chennai: अगर TVK गठबंधन के सहारे सरकार बनाने में सफल होती है तो यह तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक घटना मानी जाएगी, क्योंकि किसी नई पार्टी का गठन के महज दो साल के भीतर सत्ता तक पहुंचना राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here