Saturday, June 20, 2026
31.6 C
Raipur

MAMATA-BANERJEE-STATEMENT: “मैं इस्तीफा नहीं दूंगी…” हार के बाद ममता का बड़ा हमला, बोलीं- हमें हराया गया

MAMATA-BANERJEE-STATEMENT: Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी प्रमुख ने चुनाव आयोग, बीजेपी और केंद्रीय एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव हारी नहीं, बल्कि हराई गई है।

ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को हार का “मुख्य विलेन” बताते हुए आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रही। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने वोटों में गड़बड़ी की और चुनाव के दौरान प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया गया।

MAMATA-BANERJEE-STATEMENT: प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता ने कहा कि काउंटिंग सेंटर के अंदर उनके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सीआरपीएफ जवानों ने उनके पेट और पीठ पर लात मारी और उन्हें धक्का देकर बाहर निकाला। ममता ने इसे “लोकतंत्र की हत्या” करार देते हुए कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ बीजेपी से नहीं, बल्कि चुनाव आयोग से भी थी।


टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि चुनाव से पहले उनके कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई, कई लोगों को गिरफ्तार किया गया और अधिकारियों के तबादले किए गए। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर भी अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा।

इस्तीफे की अटकलों को खारिज करते हुए ममता ने कहा, “मैं सड़कों पर थी और सड़कों पर ही रहूंगी। मैं इस्तीफा नहीं दूंगी।” उन्होंने आगे कहा कि अब वह एक “आजाद चिड़िया” की तरह काम करेंगी और INDIA गठबंधन को मजबूत करने में भूमिका निभाएंगी।

MAMATA-BANERJEE-STATEMENT: ममता बनर्जी ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी जल्द वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि टीएमसी संघर्ष जारी रखेगी और जनता के बीच जाकर अपनी लड़ाई आगे बढ़ाएगी।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories