Sunday, September 27, 2026
Home Crime INDORE-GANJA-CASE: नशे के खिलाफ इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.20 लाख का...

INDORE-GANJA-CASE: नशे के खिलाफ इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.20 लाख का माल जब्त

INDORE-GANJA-CASE: शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खजराना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो से अधिक अवैध गांजा, मोबाइल फोन और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है।
INDORE-GANJA-CASE: पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर 134 क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक गांजा लेकर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

INDORE-GANJA-CASE: तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 2 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने एक मोबाइल फोन और एक्टिवा वाहन भी जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।

INDORE-GANJA-CASE: पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और जल्दी पैसा कमाने के लालच में गांजा बेचने का काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here