Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS : नशे के सौदागर पर शिकंजा: 1 क्विंटल से ज़्यादा...

MP NEWS : नशे के सौदागर पर शिकंजा: 1 क्विंटल से ज़्यादा गांजा, कैश और स्कॉर्पियो जब्त

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : रीवा : रीवा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मंगवा थाना पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त एक बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ, नकदी और वाहन बरामद किया गया है।

MP NEWS : रीवा जिले के मंगवा थाना क्षेत्र में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात तस्कर भोले जायसवाल उर्फ जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर रीवा, डिंडोरी समेत कई अन्य जिलों में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले दर्ज हैं।

MP NEWS : तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1 क्विंटल 21 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। इसके अलावा मौके से 5 लाख रुपये नकद और एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई है।

MP NEWS : मौके पर कार्रवाई के बाद पुलिस ने जब्त माल को अपने कब्जे में ले लिया है और अब आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों का पता लगाया जा सके।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here