Friday, June 19, 2026
29.5 C
Raipur

HOME-AC-ALERT: गर्मी में राहत या खतरा? AC इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान

HOME-AC-ALERT: गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) लोगों को राहत तो दे रहा है, लेकिन लापरवाही जानलेवा भी साबित हो सकती है। राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में AC ब्लास्ट के बाद हुए भीषण अग्निकांड में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। शुरुआती जांच में हादसे की वजह AC में ब्लास्ट और शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

फायर विभाग के मुताबिक सुबह करीब 3:47 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर 14 फायर टेंडर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे ने एक बार फिर AC सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

HOME-AC-ALERT: क्यों जानलेवा बन रहा AC?

विशेषज्ञों के अनुसार AC में आग लगने के पीछे कई बड़ी वजहें सामने आती हैं —

इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट: खराब वायरिंग, ढीले तार या ओवरलोडिंग से शॉर्ट सर्किट होकर आग लग सकती है।

वोल्टेज फ्लक्चुएशन: बिजली के उतार-चढ़ाव से AC के पार्ट्स जल जाते हैं और आग भड़क सकती है। स्टेबलाइजर का इस्तेमाल जरूरी माना जाता है।

धूल और गंदगी: लंबे समय तक सफाई न होने से AC के अंदर धूल जमा हो जाती है, जिससे मशीन गर्म होकर आग पकड़ सकती है।

घटिया पार्ट्स का इस्तेमाल: लोकल और खराब क्वालिटी के पार्ट्स AC को खतरे में डाल सकते हैं।

गलत इंस्टॉलेशन : अनट्रेंड मैकेनिक द्वारा गलत फिटिंग और मेंटेनेंस भी बड़े हादसों की वजह बन रही है।

HOME-AC-ALERT: ऐसे करें बचाव
समय-समय पर AC की सर्विसिंग कराएं
अच्छी क्वालिटी की वायरिंग और स्टेबलाइजर लगवाएं
कंपनी अधिकृत तकनीशियन से ही इंस्टॉलेशन कराएं
AC के फिल्टर और यूनिट की नियमित सफाई करें
लगातार कई घंटों तक AC चलाने से बचें

HOME-AC-ALERT: विशेषज्ञों का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसों को टाल सकती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Latest YouTube Shorts

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG VSK App: CG VSK ऐप पर हाजिरी न लगाने वाले शिक्षकों को नोटिस, लापरवाही पर रुकेगा वेतन!

CG VSK App: बेमेतरा/रायपुर: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में...

Related Articles

Popular Categories