Thursday, June 18, 2026
32.1 C
Raipur

PMGSY road construction : मुंगेली में PMGSY सड़क निर्माण पर सवाल: गिट्टी की जगह मिट्टी, ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

PMGSY road construction : मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क को लेकर गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही यह सड़क घटिया निर्माण के कारण पहली ही बारिश में खराब हो सकती है।

PMGSY road construction : मामला जरहागांव के पास 130 (ए) मुख्य मार्ग से चीतवाकापा तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण से जुड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के बेस को मजबूत करने के लिए गिट्टी और अन्य गुणवत्ता वाले मटेरियल का उपयोग होना चाहिए, लेकिन उसकी जगह मिट्टी डालकर काम किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं।

PMGSY road construction : ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही। कई बार रात के समय काम कराया जाता है, ताकि गुणवत्ता में कमी छिपाई जा सके। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है।

PMGSY road construction : सड़क निर्माण में एक और बड़ी खामी पानी निकासी व्यवस्था को लेकर सामने आई है। सड़क के एक ओर नहर और दूसरी ओर करीब 100 एकड़ कृषि भूमि होने के बावजूद ड्रेनेज की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। इससे नहर का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पाएगा और किसानों को सिंचाई में परेशानी हो सकती है।

PMGSY road construction : स्थानीय पार्षद धीरसिंह बंजारे ने भी निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा और सड़क का बेस बेहद कमजोर बनाया जा रहा है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि वेदप्रकाश ने बताया कि करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस सड़क में ठेकेदार द्वारा मनमानी की जा रही है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।

PMGSY road construction : ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की जांच कर सुधार नहीं किया गया, तो यह सड़क जल्द ही खराब हो जाएगी और सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून करीब, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के बीच प्रदेशवासियों...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti Ujjain : महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुई भव्य भस्म आरती, जयघोष से गूंजा उज्जैन

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग...

Related Articles

Popular Categories