CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा। मेहनत, लगन और संकल्प की मिसाल बने कक्षा 10वीं के मेधावी छात्र एहसान अली ने 97.83% अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर घरघोड़ा थाना परिसर में एक सादगीपूर्ण लेकिन प्रेरणादायक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
CG NEWS : इस अवसर पर थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने स्वयं प्रशस्ति पत्र भेंट कर एहसान अली को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। थाना प्रभारी ने कहा कि —“एहसान अली जैसे होनहार विद्यार्थी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि सीमित संसाधनों में भी अगर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। हमें ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों पर गर्व है और हम सभी युवाओं से अपेक्षा करते हैं कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं।”
CG NEWS : उन्होंने आगे कहा कि —“पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की भी जिम्मेदारी निभाती है। ऐसे बच्चों का सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है।”
CG NEWS : समारोह के दौरान थाना स्टाफ ने भी एहसान अली को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सम्मान समारोह न सिर्फ एक छात्र की उपलब्धि का जश्न था, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गया। एहसान अली की सफलता ने यह संदेश दिया है कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, और सपनों को सच करने के लिए निरंतर प्रयास ही सबसे बड़ा मंत्र है।









