HomeMadhya Pradeshमध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल! 62 IPS अफसरों के तबादले, 24...

मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल! 62 IPS अफसरों के तबादले, 24 जिलों को मिले नए SP

Date:

Related stories

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। प्रदेश के 55 जिलों में से 24 जिलों के एसपी बदले गए हैं। कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किए गए इस बदलाव में भोपाल, इंदौर, रीवा, सागर, सीहोर, दतिया समेत कई जिलों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

भोपाल में इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

  • IPS शैलेन्द्र सिंह चौहान बने भोपाल के नए एडिशनल कमिश्नर (कानून व्यवस्था)
  • IPS विकास कुमार सहवाल को भोपाल जोन-2 का नया DCP बनाया गया
  • IPS आयुष गुप्ता को भोपाल जोन-3 का नया DCP नियुक्त किया गया
  • IPS आदर्शकांत शुक्ला को भोपाल जोन-4 का नया DCP बनाया गया

भोपाल से जुड़े बड़े बदलाव

  • एडिशनल कमिश्नर अवधेश गोस्वामी को PHQ में DIG बनाया गया
  • भोपाल जोन-4 के DCP मयूर खंडेलवाल अब दतिया जिले के SP होंगे
  • भोपाल जोन-2 DCP विवेक सिंह को शहडोल रेंज का DIG बनाया गया
  • भोपाल इंटेलिजेंस DCP सोनाक्षी सक्सेना को सीहोर SP की जिम्मेदारी मिली
  • भोपाल देहात SP रामशरण प्रजापति को PHQ में AIG बनाया गया

इंदौर और अन्य जिलों में भी बड़ा फेरबदल

  • अमित सिंह को इंदौर से DIG विसबल इंदौर रेंज भेजा गया
  • मयंक अवस्थी बने इंदौर एडिशनल पुलिस कमिश्नर (L&O)
  • अमन सिंह राठौड़ को इंदौर जोन-2 DCP बनाया गया
  • सुनील कुमार मेहता बने इंदौर जोन-4 DCP

रीवा, मऊगंज और विंध्य में बदलाव

  • गुरूकरण सिंह बने रीवा के नए SP
  • सुरेन्द्र कुमार जैन को मऊगंज जिले की कमान
  • दिलीप कुमार सोनी को आगर मालवा भेजा गया

कई जिलों के SP बदले

सरकार ने सागर, धार, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, झाबुआ, खंडवा, छतरपुर, मंडला, नीमच, सीहोर, दमोह, सिवनी, डिंडौरी समेत कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए हैं।
Read more : जीना कर दिया मुश्किल …दिल्ली के युवा जज ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले पिता को बताई थी परेशानी

कानून व्यवस्था सुधारने की कवायद

राज्य सरकार का कहना है कि यह बदलाव कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, पुलिसिंग को मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। कई युवा आईपीएस अधिकारियों को पहली बार बड़े शहरों और महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here