Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal भोपाल में सनसनी! IAS कोचिंग डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को पूर्व छात्र ने...

भोपाल में सनसनी! IAS कोचिंग डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को पूर्व छात्र ने ही किडनैप कर वसूले 2 करोड़

भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रसिद्ध IAS स्टडी कोचिंग संस्थान की डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को उनके ही पूर्व छात्र ने कथित तौर पर बंधक बनाकर 2 करोड़ रुपये की वसूली कर ली।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने भोपाल में नया कोचिंग सेंटर खोलने का प्रस्ताव देकर उन्हें दिल्ली से भोपाल बुलाया था।

फ्लैट में बंधक बनाकर कराए ऑनलाइन ट्रांसफर

जानकारी के मुताबिक भोपाल पहुंचने के बाद शुभ्रा रंजन को एक फ्लैट में ले जाया गया, जहां उन्हें कथित रूप से बंधक बना लिया गया।इसके बाद आरोपी ने धमकाकर उनके बैंक खातों से करीब 2 करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।
Read more : CG ACCIDENT : जांजगीर-चांपा में बड़ा सड़क हादसा: यात्री बस पलटी, 50 घायल, 4 की हालत गंभीर

क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद भोपाल क्राइम ब्रांच हरकत में आई और जांच शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रियंक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

रिटायर्ड अधिकारी का बेटा निकला मास्टरमाइंड

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रियंक शर्मा भेल के एक रिटायर्ड अधिकारी का बेटा है। आरोपी पहले शुभ्रा रंजन के संस्थान का छात्र रह चुका है।प्रारंभिक जांच में यह मामला पूरी तरह से सुनियोजित साजिश बताया जा रहा है।

पुलिस कर रही विस्तृत जांच

क्राइम ब्रांच अब इस मामले में पैसों के ट्रांजेक्शन, अन्य संभावित आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इस वारदात की योजना कब और कैसे बनाई।

कोचिंग जगत में मचा हड़कंप

इस हाईप्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद शिक्षा और कोचिंग जगत में भी हड़कंप मच गया है। सुरक्षा और भरोसे को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here