NHM employees : एनएचएम कर्मचारियों की मांगों पर फिर चर्चा, स्वास्थ्य सचिव ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

Sanjay Sahu
NHM employees

NHM employees : रायपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया से पुनः मुलाकात कर आंदोलन के दौरान दिए गए लिखित आश्वासनों को शीघ्र पूरा करने का निवेदन किया। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव ने संघ की लंबित मांगों एवं पूर्व में दिए गए आश्वासनों पर सकारात्मक पहल करते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

 

NHM employees : ज्ञात हो कि एनएचएम कर्मचारी संघ ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया था। संघ की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, अनुकम्पा नियुक्ति, स्थानांतरण नीति, चिकित्सा परिचर्या, ग्रेड पे स्केल निर्धारण तथा नई मानव संसाधन नीति सहित अन्य मांगें शामिल थीं।

 

 

NHM employees : आंदोलन के दौरान शासन द्वारा तीन मांगों को तत्काल स्वीकार कर लिया गया था, वहीं पांच महत्वपूर्ण मांगों के निराकरण हेतु कमेटी गठित कर तीन माह के भीतर समाधान करने का लिखित आश्वासन दिया गया था। इसी संबंध में संघ लगातार अधिकारियों, मंत्रियों एवं मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

 

 


NHM employees : संघ के प्रदेश प्रवक्ता श्री पुरन दास ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया से हुई प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात सार्थक रही तथा सचिव द्वारा लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।

 

NHM employees : प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी, डॉ रवि शंकर दीक्षित, कौशलेश तिवारी, प्रवक्ता पुरन दास, हेमंत सिन्हा, डॉ अलोक शर्मा, दिनेश खार्कवाल सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *