MP News: सिंगरौली में बिना परमिट चल रहे स्कूल वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू

0
94

MP News: Singrauli: सिंगरौली जिले में बिना परमिट संचालित स्कूल वाहनों के खिलाफ जिला परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कई स्कूल वैन और बसों पर चालानी कार्रवाई की गई।

mp news: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 30 दिन चलेगा घर-घर मकान सूचीकरण अभियान

MP News: Singrauli: जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन और चेकपोस्ट प्रभारी विभा उइके के नेतृत्व में टीम ने लगातार निगरानी और जांच के बाद यह कार्रवाई की। जांच में कई वाहन बिना वैध परमिट के संचालित होते पाए गए। कुछ वाहनों का उपयोग मैरिज पार्टी और निजी आयोजनों में भी किया जा रहा था, जबकि कई वाहन क्षमता से अधिक सवारियां ढोते मिले।

MP News: Singrauli: प्रशासन ने इसे बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही और शासन के राजस्व की चोरी बताया है। कार्रवाई के दौरान जिन वाहनों पर कार्रवाई की गई उनमें MP66ZE5382, MP66P0568, MP66ZH5210, MP66ZR2598, MP66ZE2647 और MP66P-0283 शामिल हैं।

MP News: Singrauli: सभी वाहनों पर मौके पर ही ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई। हालांकि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए वाहनों को जब्त नहीं किया गया, लेकिन वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर बकाया टैक्स और शास्ति राशि जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

MP News: Singrauli: जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। परिवहन विभाग का “जीरो टॉलरेंस” अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here