Wednesday, March 25, 2026
29.1 C
Raipur

CG NEWS : लैलूंगा नहर निर्माण में भ्रष्टाचार पर चुप्पी क्यों? दो महीने से उठ रही आवाज, फिर भी जनप्रतिनिधि मौन, आखिर जानकारी देने से कतरा क्यों रहे जल संसाधन विभाग के अधिकारी

CG NEWS : आखिर जानकारी देने से कतरा क्यों रहे जल संसाधन विभाग के अधिकारी

CG NEWS : घरघोड़ा/लैलूंगा (गौरी शंकर गुप्ता)। लैलूंगा जल संसाधन विभाग में नहर में हो रहे लाइनिंग कार्य, यानि, कांक्रीट निर्माण में भ्रष्टाचार की खबर लगातार अखबारों में प्रकाशित किया जा रहा है दो महीने से ऊपर हो चुके हो रहे निर्माण कार्य को टीवी चैनलों पर भी खबरें दिखाई गई और भ्रष्टाचार को उजागर करने एवं शासन प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया परंतु कोई भी जनप्रतिनिधि निर्माण कार्य को लेकर आवाज नहीं उठाया जा रहा है।

CG NEWS : आखिर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी को क्या कहेंगे हालांकि इस पूरे मामले में खबर प्रकाशित के साथ-साथ मामले की जानकारी लेने के लिए सूचना के अधिकार के तहत आवेदन लगाया गया है लेकिन जल संसाधन विभाग के अधिकारी सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने के लिए कतरा रहे हैं अब जानकारी के लिए प्रथम अपील तक की जा चुकी है लेकिन अब तक जानकारी देने के लिए जल संसाधन विभाग तैयार नहीं है। आखिर ऐसा क्या है कि हो रहे निर्माण कार्य की जानकारी देने के लिए जल संसाधन विभाग का हाथ पांव फूलने लगा है या किसी ठेकेदार के इशारे में सारी अनियमितता को अंजाम दिया जा रहा है।

CG NEWS : शासन के नियमों का हो रहा उल्लंघन

CG NEWS : आपको बता दे जल संसाधन विभाग द्वारा खुले तौर पर शासन के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है चुकी सूचना के अधिकार यह एक कानून है जिसके तहत आवेदन दिया गया है परंतु जल संसाधन विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा इस कानून का माखौल उड़ाने में कहीं कोई कसर नहीं छोड़ रहे है बात इतना ही नहीं है इस भ्रष्टाचार का मामला लगातार ढाई महीना से टीवी चैनल सहित अखबारों के माध्यम से शासन प्रशासन तक इस पूरे निर्माण में हो रहे अनियमितता की जानकारी भ्रष्टाचार की सच्चाई पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन शासन प्रशासन के जिम्मेदार पूरी तरह से चुप्पी साधे बैठे हैं। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बात करें तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी निर्माण कार्य को लेकर मौन धारण किए हैं क्षेत्रीय विधायक की बात हो या स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बात हो सभी आंख कान सब बंद कर लिए है आखिर इतने में जनता और किसान भी समझ चुके है आखिर खेल क्या चल रहा है

CG NEWS : विष्णु के सुशासन में भी उनके नेता घटिया निर्माण को लेकर चुप्पी साधे समझ से परे है

CG NEWS : भाजपा सरकार में लैलूंगा विधानसभा के नेता राज्यसभा सांसद से लेकर तमाम छोटे-बड़े नेता लैलूंगा ब्लाक में रहते हैं। उसके बावजूद भी यहां इतने बड़े महा घोटाला को लेकर किसी की नजर नहीं पड़ रही है ढाई महीना से लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद लोग तरह-तरह का तर्क देने में लगे हुए हैं तर्क ऐसा भी कहीं ऐसा तो नहीं की जल संसाधन विभाग द्वारा या संबधित ठेकदार के द्वारा नेताओं को चढ़ावा दिया जाता हो और उसके बदौलत भ्रष्टाचार करने का खुला छूट दिया जा चुका है जिसके कारण ना प्रशासन एक्शन मोड पर आ रही है न शासन के जिम्मेदार और जो अपने आप को यहां के मुख्या साबित करते हैं वह भी इस बात को लेकर दूरी बनाते हुए किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है ऐसे में लोगों का तर्क भी सही साबित होता दिखाई दे रहा है।

CG NEWS : मैटेरियल भी घटिया और कार्य में पानी का क्यूरिंग भी नहीं

CG NEWS : नहर के लाइनिंग कार्य में घटिया मैटेरियल का उपयोग तो हो ही रहा है परंतु निर्माण कार्य में पानी का क्यूरिंग भी नहीं किया जा रहा है निर्माण कार्य में भारी अनियमितता देखने को मिल रहा है परंतु जल संसाधन विभाग के अधिकारी इंजीनियर इस निर्माण कार्य को लेकर किसी प्रकार का एक्शन नहीं लिया जा रहा है निर्माण कार्य के स्टीमेट की कापी की मांग करने पर भी नहीं दिया गया जब सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगा जा रहा है फिर भी विभाग द्वारा जानकारी नहीं दिया जा रहा है।

CG NEWS : आखिर निर्माण की स्टीमेट की सहित निम्न जानकारी देने में कतराना यह दर्शाता है कि इस भ्रष्टाचार के पोल खुलने का भय के कारण जानकारी नहीं दिया जा रहा है अगर निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच हो तो अधिकारी और इंजीनियर पर शासन का गाज गिरना शुरू हो जाएगा कही न कही इसी डर है कि जानकारी नहीं दिया जा रहा है आखिर विभाग कब तक जानकारी नहीं देगी।

CG NEWS : इस भ्रष्टाचार में कितने ताकतवर लोगों का संरक्षण होगा इसका खुलासा तो होगा ही भले ही देर से हो पर सच्चाई सबके सामने आएगा ही परंतु एक बात तो सच है कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार में अधिकारियों को तनिक भी भय नहीं है हालांकि इसके पीछे का राज क्या है यह तो शासन प्रशासन के लोग ही बता पाएंगे लेकिन ऐसे स्थिति में शासन की छवि धूमिल होती जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories